Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: संपूर्ण भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ऐसे में बिहार सरकार भी राज्य की महिलाओं को विशेष आर्थिक सुविधा प्रदान कर रही है। जी हां, बिहार राज्य सरकार ने राज्य में महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है जिसके अंतर्गत सितंबर माह में पहली किस्त ट्रांसफर की जाने वाली थी।
बता दे योजना के माध्यम से बिहार सरकार ने ₹10000 की पहली किस्त महिलाओं के खाते में भेज दी है। हालांकि सरकार ने हर संभव प्रयत्न किया है कि उचित लाभार्थी के खाते में ₹10000 की राशि ट्रांसफर की जाए परंतु अभी भी कई सारी ऐसी महिलाएं हैं जिनके खाते में यह पैसा नहीं आ पाया है और आज के इस लेख में हम उसी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे ताकि बिहार राज्य की सभी महिलाएं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का विस्तृत विवरण जान पाए और समझ पाए की ₹10000 की पहली किस्त प्राप्त करने के लिए उन्हें क्या करना होगा।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी पहल है जिसके माध्यम से महिलाओं को सशक्त कर स्व रोजगार की दिशा में प्रेषित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी जहां उन्हें ₹10000 की पहली किस्त प्रदान की जाएगी। इस पहली किस्त में यदि महिला का रोजगार सफल हो जाता है तो उसे अतिरिक्त ₹200000 की सहायता दी जाएगी। बिहार ग्रामीण जीवीकोपार्जन प्रोत्साहन समिति के माध्यम से इस योजना का संचालन किया जा रहा है ताकि बिहार राज्य की हर उचित पात्र उम्मीदवार इस योजना की लाभार्थी बन सके और आत्मनिर्भर हो सके।
हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन का जीविका स्वयं सहायता समूह या जीविका दीदी समूह से जुड़ना अनिवार्य है और यदि महिला किसी ऐसे SHG ग्रुप से जुड़ी हुई नहीं है तो उसे जल्द से जल्द इस ग्रुप से जुड़ना होगा ताकि उसे शुरुआती ₹10000 की किस्त मिल सके।
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 से नया अपडेट
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 2025 में एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया गया है जहां महिलाएं पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर पा रही है। इस योजना की पहली किस्त सितंबर के माह में महिलाओं के खाते में भेजना शुरू हो चुकी है जिसके अंतर्गत ₹10000 की किस्त का वितरण किया जा रहा है। आंकड़ों की माने तो 22 सितंबर 2025 को 50 लाख महिलाओं के खाते में ₹10000 दर्ज किए जाने की खबर सामने आ रही है।
वहीं यदि यह सारी महिलाएं अपने स्वरोजगार को सफलतापूर्वक संचालित कर लेती हैं तो उन्हें ₹200000 की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक जिले की प्रत्येक महिला को ₹20000 के लाभ राशि दी जाएगी जिसमें ₹200000 की राशि बिजनेस या स्वरोजगार की समीक्षा के बाद तय की जाएगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 की किस्त यदि अभी तक खाते में नहीं आई है तो क्या
यदि आप भी बिहार राज्य की महिला है और इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर चुकी है परंतु आपकी किस्त अभी तक नहीं आई है तो उसके कुछ विशेष कारण हो सकते हैं जो इस प्रकार से हो सकते हैं:
- आपके द्वारा भरे गए आवेदन फार्म का अधूरा होना या त्रुटि पूर्ण होना
- आवेदक महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य है।
- वही यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि बैंक खाते में दर्ज किया विवरण और आधार कार्ड में दर्ज के विवरण में किसी प्रकार की वीसंगति ना हो।
- आवेदक महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में भी किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
- दस्तावेजों में गलत जानकारी, अधूरी जानकारी होने पर आवेदन खारिज हो सकते हैं।
- बता दें यह बिहार राज्य में हाल ही में शुरू की गई है ऐसे में संपूर्ण जिलों और विभागों में इसे लागू करने में समय लगेगा।
लाभ राशि पाने के लिए महिलाओं को क्या करना होगा
- इस योजना की लाभ राशि प्राप्त करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पोर्टल पर लॉगिन कर बेनिफिशियल स्टेटस देखना होगा।
- महिलाओं को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जल्द से जल्द किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ जाए।
- महिलाओं को अपने बैंक खाता और आधार कार्ड को लिंक करना होगा।
- वही नजदीकी कार्यालय में संपर्क कर स्थिति का विवरण पूछना होगा।
- सारी जानकारी सही होने के बावजूद भी यदि अभी तक नाम सूची में नहीं आया है या लाभ राशि ट्रांसफर नहीं हुई है तो प्रखंड कार्यालय में शिकायत दर्ज करनी होगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 की लाभार्थी महिलाओं को क्या लाभ मिलेंगे
- इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओं को पहले ₹10000 के लाभ राशि ट्रांसफर की जाएगी।
- यदि महिलाएं प्रारंभिक गतिविधि में सफल होती है और उनका स्वरोजगार सफलता हासिल करता है तो उन्हें ₹200000 की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
- इस योजना के अंतर्गत ₹200000 का ऋण प्रदान किया जाएगा जहां महिलाओं को तुलनात्मक रूप से ब्याज दर कम भरनी पड़ेगी। वहीं उन्हें ब्याज चुकाने के लिए 1 से 3 साल का समय भी मिलेगा।
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 का लाभ उठाने के लिए कौन से पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं
- बता दें योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की महिलाओं को दिया जा रहा है जिसमें महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होने जरूरी है।
- आवेदक महिला का बिहार के किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ा होना अनिवार्य है।
- आवेदक महिला के परिवार से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए और ना ही कोई सरकारी रोजगार में संलग्न होना चाहिए।
- इस योजना में एक परिवार से एक महिला को ही लाभ दिया जाएगा।
- वहीं महिला के पास सारी जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है।
- इस योजना के माध्यम से लिए गए ऋण से महिलाएं निम्नलिखित रोजगार शुरू कर सकती है
- किराना, फल सब्जी की दुकानसिलाई ,ब्यूटी पार्लरमोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मरम्मत स्टेशनरी फोटोकापी सेंटर, कृषिडेयरी मुर्गी पालन, गोपालनहस्तशिल्प खिलौना निर्माण
- तथा महिलाएं स्थानीय मांग के हिसाब से अपने लिए उपयुक्त रोजगार का चयन कर सकती है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 में आवेदन किस प्रकार करें
वे सभी महिलाएं जो अभी तक इस योजना में आवेदन करने से चूक गई है उन सबके लिए जरूरी है कि वह जल्द से जल्द इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिला को बिहार के किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ना होगा।
- सेल्फ हेल्प ग्रुप में जोड़ने के बाद महिलाएं नजदीकी ग्राम संगठन या प्रखंड कार्यालय से इस योजना का फार्म प्राप्त कर सकती हैं।
- इसके बाद महिलाओं को इस योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद महिलाओं को जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
- महिला द्वारा भरे गए फॉर्म और दस्तावेज को प्रखंड कार्यालय अधिकारियों द्वारा जांचा जाता है और उसके बाद उन्हें ₹10000 का लाभ खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
- इस ₹10000 से शुरू किए गए रोजगार से यदि अगले 6 महीने में महिला संतोषजनक प्रगति कर लेती है तो उसे ₹200000 का अतिरिक्त ऋण भी प्रदान किया जाता है।
निष्कर्ष: Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
कुल मिलाकर वे सभी महिलाएं जो बिहार की निवासी हैं और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेना चाहती है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती है और ₹10000 की लाभ राशि प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त कर सकती हैं। हालांकि वे सभी महिलाएं जो इस लाभ राशि को पाने से चूक गई है वह जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण में सुधार कर सकते हैं और आने वाले समय में पहली किस्त की राशि प्राप्त कर अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती है।